कोरोना वायरस क्या है ? क्या हैं इसके लक्षण और इससे बचाव के उपाय ?

1. कोरोना वायरस क्या है ?


कोरोना वायरस ऐसे वायरस फैमिली के अंतर्गत आता है जिसके संक्रमण से खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसी बीमारियां हो रही हैं। अभी तक ऐसा कोई टीका या कारगर इलाज नही ढूंढा गया है जो इसके संक्रमण को फैलने से रोक सके।


2. इस बीमारी के लक्षण क्या हैं ?


इस बीमारी के संक्रमण के फलस्वरूप जुकाम, बुखार, नाक बहना, खाँसी, सांस लेने में तकलीफ और गले मे खराश जैसी समस्यांए उत्पन्न हो रही हैं।


3. इस बीमारी से बचाव के उपाय क्या हैं ?


हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोयें। खाँसते व छींकते समय रुमाल या टिश्यू पेपर का प्रयोग करें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू जैसे लक्षण दिखें उनसे दूरी बनाकर रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचें। जंगली जानवरों के सम्पर्क में आने से बचें।

आयुर्वेदिक उपाय -


तुलसी, नीम, गिलोय, काली मिर्च और पिप्पली जैसे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियाँ कोरोना जैसी बीमारी के संक्रमण को रोकने में बचाव कर सकती हैं।


Comments