जानें क्या है टेडी बेयर डे को मनाने के पीछे की कहानी और कैसे पड़ा एक खिलौने का नाम टेडी बेयर।
वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन मतलब 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को टेडी बेयर गिफ्ट करते हैं। सॉफ्ट टॉय में टेडी बेयर लड़कियों की पहली पसंद होती है। टेडी बेयर को देख के आपके पार्टनर के चेहरे पर जो मुस्कान आती है उसकी तुलना नही की जा सकती। लडकियां अक्सर अपने पास एक बड़ा सा टेडी बेयर रखती हैं और उसमें अपने पार्टनर को देखती हैं। इसलिए उनको टेडी से बेहतर कोई गिफ्ट नही दिया जा सकता। लेकिन ये टेडी बेयर कैसे बना और टेडी डे क्यों मनाया जाता है इससे जुड़ी एक कहानी है। जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। तो आइए जानते हैं इसके बारे में। टेडी बेयर की कहानी अमेरिका के प्रेसिडेंट टेडी रूजवेल्ट से जुड़ी है। 14 नवम्बर, सन् 1902 में अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट मिसिसिपी राज्य के गवर्नर के निमंत्रण पर भालू का शिकार करने वहां पहुंचे। भालू एक पेड़ से बंधा था और दर्द से तड़प रहा था उसकी मासूमियत देखकर प्रेसिडेंट रूजवेल्ट को दया आ गयी और उन्होंने उसका शिकार करने से मना कर दिया। यह घटना हर जगह आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद राजनीतिक मामलों पर ...


